03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रीलंका को 82 रनों से रौंदकर महिला विश्व कप में भारत ने कायम रखीं  सेमीफाइनल की उम्मीदें

एफएनएन ब्यूरो। कप्तान हरमनप्रीत कौर और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के अर्धशतक के बाद आशा शोभना और अरुंधति रेड्डी की कॆरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के एकतरफा मैच में बुधवार को श्रीलंका को 82 रन से हरा दिया और सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जीवंत रखीं। श्रीलंका टीम 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की धारदार गेंदबाजी के सामने 19.5 ओवर में 90 रन पर ही ढेर हो गई। रेणुका सिंह ने भी 16 रन देकर दो विकेट चटकाए। श्रीलंका की तरफ से कविशा दिलहारी (21) और अनुष्का संजीवनी (20) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाए। इन दोनों के अलावा ऐमा कंचना (19) ही दोहरे अंक में पहुंच पाईं।

हरमन ने ठोके 8 चौके और एक सिक्स

पिछले मैच में रिटायर्ड हर्ट हुईं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत इस मैच में फिट दिखीं। उन्होंने 27 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्का जड़ते हुए 52 रन की तेज-नाबाद पारी खेली। स्मृति ने 38 गेंद में चार चौकों और एक छक्के के साथ 50 रन की पारी खेली और शेफाली वर्मा (43) के साथ पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े। भारत ने मात्र तीन विकेट के नुकसान पर 172 रन का इस टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया। इस जीत से भारतीय टीम तीन मैच में दो जीत से चार अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने तीसरे ओवर में छह रन के स्कोर पर ही तीन विकेट गंवा दिए।

रेणुका ने दिया पहला झटका

रेणुका सिंह ने पारी की दूसरी ही गेंद पर श्रीलंका की विश्मी गुणारत्ने को टीम का खाता खुलने से पहले ही स्थानापन्न खिलाड़ी राधा यादव के हाथों कैच कराया जबकि टीम का । श्रेयंका पाटिल ने अगले ओवर में कप्तान चामरी अटापट्टू (01) को स्लिप में दीप्ति शर्मा के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को दूसरा बड़ा झटका दिया। रेणुका ने हर्षिता समरविक्रम (03) को विकेटकीपर रिचा घोष के हाथों कैच कराया। इसके बाद अनुष्का संजीवनी (20) और कविशा दिलाहरी (21) ने पारी को संभालने की कोशिश की। अनुष्का ने चौथे ओवर में श्रेयंका पर पारी का पहला चौका जड़ा। श्रीलंका ने पॉवर प्ले में तीन विकेट पर 28 रन बनाए। लेग स्पिनर आशा शोभना ने अनुष्का को रिचा के हाथों स्टंप कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। श्रीलंका के रनों का अर्धशतक 10वें ओवर में पूरा हुआ।

मंधाना ने दिलाई शानदार शुरुआत

निलाक्षिका सिल्वा भी अधिक देर नहीं टिक सकीं और आठ रन बनाने के बाद अरुंधति रेड्डी की गेंद पर शेफाली को कैच दे बैठीं। अरुधति ने इसी ओवर में कविशा को भी रेणुका के हाथों कैच कराकर श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 58 रन कर दिया। आशा ने सुगंदिका कुमारी (01) और इनाशी प्रियदर्शिनी (01) की पारी का अंत किया । श्रीलंका को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 104 रन की दरकार थी लेकिन टीम लक्ष्य से बहुत दूर 90 रन पर ही सिमट गई।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img