03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, SIT गठित

एफएनएन, उत्तराखंड : Khatima Dharmantaran उधम सिंह नगर जिले में धर्मांतरण से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद पुलिस प्रशासन ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुकदमे दर्ज किए हैं। वहीं एसएसपी अजय गणपति ने निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित करने के आदेश दिए हैं।

पहले मामले में खटीमा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई कि कुछ लोग प्रार्थना सभाओं के जरिए हिंदू धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे थे। आरोप है कि लोगों को बीमारी ठीक करने और आर्थिक सहायता देने का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरा मामला नानकमत्ता क्षेत्र का है, जहां गांव में चर्चनुमा ढांचा बनाकर धर्म प्रचार करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक धर्म परिवर्तन के बदले पांच लाख रुपये देने और परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश की गई। पुलिस ने उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

तीसरे मामले में आरोप लगाया गया कि थारू समाज के लोगों को गुमराह कर हिंदू धर्म के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही थी। शिकायत में कहा गया कि सामाजिक भेदभाव खत्म करने के नाम पर लोगों को झूठे प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

तीनों मामलों की जांच के लिए गठित एसआईटी की निगरानी पुलिस उपाधीक्षक विभव सैनी करेंगे। टीम में संबंधित थाना प्रभारी, विवेचक और एसओजी की सर्विलांस टीम को शामिल किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी तरह से भय, लालच या दबाव देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जाए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img