03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Suvendu Adhikari के PA की गोली मारकर हत्या, बंगाल में मचा हड़कंप

Spread the love

एफएनएन, मध्यमग्राम : Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और राजनीतिक हलचल दोनों बढ़ गई हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना मध्यमग्राम के डोहरिया मोड़ इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ अपनी कार में घर के पास मौजूद थे, तभी बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले उनकी गाड़ी रुकवाई और फिर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली सीधे उनके सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हमले में एक सुरक्षा गार्ड के घायल होने की भी खबर है। वहीं कार में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

suvendu adhikari PA murder

बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ पिछले पांच वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और उन्हें उनका बेहद करीबी माना जाता था। हाल के चुनावों में भी वह प्रचार अभियान की अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस इस हत्याकांड की राजनीतिक एंगल से भी जांच कर रही है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img