03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नीतीश-रिंकू की आतिशी बैटिंग और खब्बू बॉलर्स की बदौलत टीम भारत ने बांग्लादेश को धो डाला

Spread the love

दूसरे टी-20 में पहली बार 200 रनों का आंकड़ा पार किया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

एफएनएन स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नीतीश-रिंकू की आतिशी बैटिंग भारत ने के बाद गेंदबाजों के भी दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम भारत ने बुधवार रात नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश को 86 रनों के बड़े अंतर से धूल चटा दी।

रनों के अंतर के लिहाज से बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने 196 रनों के स्कोर के साथ बांग्लादेश को इस साल टी20 विश्व कप में 50 रनों से हराकर भी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीतीश रेड्डी और रिंकू सिंह के शानदार अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 135 रन ही बना सकी। भारत ने इससे पहले बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में भी 2-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था। भारत की ओर से बल्ले के बाद गेंद से भी नीतीश रेड्डी ने उम्दा प्रदर्शन किया और दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, पिछले मैच में प्रभावित करने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, मयंक यादव और रियान पराग को भी एक-एक विकेट मिला। यह भी पहली बार हुआ जब किसी टी20 मुकाबले में भारत के सातों गेंदबाजों ने विकेट झटके।

महमूदुल्लाह को छोड़ सारे बांग्लादेशी बैटर रहे फ्लॉप

लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश की बैटिंग शुरुआत से ही बिखरती चली गई। महमूदुल्लाह (39 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 41 रन) को छोड़कर अन्य कोई बांग्लादेशी बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सका।

भारत ने पॉवरप्ले में गंवाए तीन विकेट

इससे पहले, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत की, लेकिन तस्कीन अहमद ने सैमसन को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। पहले मैच में फ्लॉप रहने के बाद दूसरे मैच में भी सैमसन का बल्ला नहीं बोला। इसके बाद अभिषेक शर्मा भी अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और 15 रन बनाकर आउट हुए। पहले मैच में शानदार पारी खेलने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस मैच में भी सिर्फ आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

नीतीश-रिंकू ने शतकीय साझेदारी कर शुरुआती झटकों से उबारा

शुरुआती झटकों के बाद नीतीश और रिंकू ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी हुई। नीतीश को तंजीम की गेंद पर पांचवें ओवर में पांच रन पर लिटन ने जीवनदान दिया। अपने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में खेल नीतीश ने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। इसके साथ ही रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। नीतीश ने 21 साल 136 दिन की उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय में अर्धशतक जड़ा और वह भारत के लिए खेल के सबसे छोटे प्रारूप में मेडन पचासा जड़ने वाले चौथे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

पचासा लगाने के बाद भी नीतीश ने आक्रामक बल्लेबाजी नहीं रोकी और लगातार शॉट खेलते रहे। नीतीश हालांकि, 34 गेंदों पर चार चौकों और सात छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश के आउट होने के बाद रिंकू सिंह ने भी अर्धशतक जड़ा, लेकिन वह 29 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रिंकू ने 26 गेंदों पर पचासा जड़ा जो उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक है।

हार्दिक ने भी खेली छह गेंदों में 15 रन की तूफानी पारी

हार्दिक पंड्या ने ग्वालियर की तूफानी पारी का क्रम दिल्ली में भी जारी रखा। हार्दिक ने 19वें ओवर में चौका लगाकर भारत को 200 रन तक पहुंचाया। रियान पराग ने इसी ओवर में तंजिम पर लगातार दो छक्के लगाए। अगली गेंद पर वह छह गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो गए। 20वें ओवर में रिशाद ने 19 गेंद में दो चौकों, दो छक्कों से 32 रन बनाने वाले हार्दिक को बाउंड्री पर कैच कराया। रिशाद ने इस ओवर में वरुण चक्रवर्ती (0) और अर्शदीप (6) को भी आउट किया।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img