03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर रविवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चारधाम यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक बस शिवपुरी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सात यात्री घायल हो गए, जबकि अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बस संख्या UK14PA0605 बदरीनाथ से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान शिवपुरी के पास कलथरी डंपिंग प्वाइंट के नजदीक चालक की तरफ की खिड़की अचानक खुल गई। ड्राइवर खिड़की बंद करने लगा, तभी बस का संतुलन बिगड़ गया और बस हाईवे पर पलट गई।

हादसे के समय बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत करीब 25 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और सभी सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू करा दिया गया।

घायल यात्रियों के नाम

  • सोनम गुप्ता (28)
  • मुन्नी देवी (56)
  • चंद्र प्रकाश गुप्ता (62)
  • संजय चौरसिया (59)
  • सीता देवी (38)
  • कुमारी शबनम (32)
  • मनीष गिरी (44)

सभी घायल लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के निवासी बताए गए हैं।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img