03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे, भाजपा विधायक दल ने चुना नेता

एफएनएन, कोलकाता : Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शुभेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, जिसके बाद अब वह राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। शुक्रवार को न्यूटाउन स्थित बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद रहे। विधायक दल की बैठक के बाद अमित शाह ने आधिकारिक रूप से शुभेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा की।

सूत्रों के अनुसार, 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 294 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

शुभेंदु अधिकारी इस चुनाव में भाजपा के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे। उन्होंने भवानीपुर और नंदीग्राम जैसे अहम क्षेत्रों में बड़ी जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों में अपनी मजबूत पकड़ साबित की। इससे पहले 2021 विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराकर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं।

अब शुभेंदु अधिकारी जल्द ही राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और इसके बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img