03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Ganesh Joshi पेट्रोल बचत का संदेश देने निकले, एक्सपायर इंश्योरेंस वाली स्कूटी पर सफर बना चर्चा का विषय

Spread the love

पेट्रोल बचत का संदेश देने निकले मंत्री गणेश जोशी, स्कूटी के दस्तावेज निकले एक्सपायर

एफएनएन, देहरादून : Ganesh Joshi उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी पेट्रोल बचत का संदेश देने के दौरान एक नए विवाद में घिर गए। गढ़ी कैंट में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंत्री ने सरकारी वाहन की जगह स्कूटी से अपने आवास जाने का फैसला किया। हालांकि बाद में पता चला कि जिस स्कूटी का इस्तेमाल किया गया, उसका इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) एक्सपायर था।

मामला सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया। लोगों ने सवाल उठाए कि जब आम जनता को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है, तब नियमों के उल्लंघन पर नेताओं की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

मंत्री गणेश जोशी ने सफाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा ईंधन बचत की अपील के बाद उन्होंने छोटी दूरी के लिए दोपहिया वाहन इस्तेमाल करने का निर्णय लिया था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के बाद स्टाफ के एक कर्मचारी की स्कूटी से घर पहुंचे थे और बाद में जानकारी मिली कि उसके दस्तावेजों की वैधता समाप्त हो चुकी थी।

वहीं स्कूटी मालिक कर्मचारी ने एसएसपी को पत्र लिखकर नियमों के तहत कार्रवाई और जुर्माना लगाने की मांग की है। मंत्री ने भी कहा कि भविष्य में छोटी दूरी के लिए दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल जारी रहेगा और काफिले में वाहनों की संख्या कम करने की कोशिश की जाएगी।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img