आखिरी तीन ओवर में 14 में से पांच गेंदें बिश्नोई ने खेलीं और दो चौके जड़े। वह हीरो बनकर उभरे। तिलक ने 55 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 72 रन की पारी खेली। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने 19 गेंद में 26 रन बनाए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया में इस वक्त हाइपरसॉनिक मिसाइल के निर्माण, विकास और संचालन की क्षमता सिर्फ पांच देशों- अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और भारत के पास ही है।
एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। भारतीय विमानन कंपनियों को विमानों में बम की धमकी भरे संदेश मिलने का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को स्पाइसजेट की दो उड़ानों में बम की धमकी दी गई। हालांकि धमकी झूठी निकली और तय सुरक्षा प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए विमानों और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।
एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। एक सोशल मीडिया पोस्ट पर मंगलवार को पांच घंटे के भीतर 22 विमानों में बम की धमकी मिलने से नागरिक उड्डयन मंत्रालय, विभागीय अधिकारियों और यात्रियों में हड़कम्प मच गया। सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड में आ गईं। हालांकि जांच में सभी धमकियां फर्जी पाई गई हैं।
एफएनएन स्पोर्ट्स डेस्क, हैदराबाद-तेलंगाना। भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार देर रात हैदराबाद में तीसरे और सीरीज के आखिरी टी-20 इंटररनेशनल क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को 133 रन से रौंदकर इतिहास रच दिया है। साथ ही सीरीज भी 3-0 से जीतकर शानदार क्लीन स्वीप किया है।
एफएनएन ब्यूरो,नई दिल्ली। दुबई से भारी मात्रा में कोकीन की खेप भेजने वाली कंपनी की पहचान कर ली गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी इस कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ कर रहे हैं। ये यह मालूम करने की कोशिश में हैं कि कितनी मात्रा में मादक पदार्थ भारत भेजा गया है। अभी तक कुल 773 किलोग्राम कोकीन पकड़ी जा चुकी है। इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन बरामद होने पर देश की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड में आ गई हैं।
एफएनएन ब्यूरो। कप्तान हरमनप्रीत कौर और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के अर्धशतक के बाद आशा शोभना और अरुंधति रेड्डी की कॆरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के एकतरफा मैच में बुधवार को श्रीलंका को 82 रन से हरा दिया और सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जीवंत रखीं।
एफएनएन स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नीतीश-रिंकू की आतिशी बैटिंग भारत ने के बाद गेंदबाजों के भी दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम भारत ने बुधवार रात नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश को 86 रनों के बड़े अंतर से धूल चटा दी।
एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे तेज स्पीड में दौड़ने वाली ट्रेनों में शुमार बुलेट ट्रेन शिंकानसेन ई5 जापान से भारत को बहुत जल्द मिल सकती है। शिंकानसेन ई5 बुलेट ट्रेन अधिकतम 350 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।
एफएनएन विदेश ब्यूरो, वाशिंगटन। पुराने साझेदार रूस ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के भारत के दावे का समर्थन किया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने 79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के मंच से समर्थन का ऐलान किया है।
एफएनएन स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 25 पदकों के कठिन लक्ष्य को पार करते हुए भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने सात गोल्ड समेत कुल 29 मेडल जीतकर भारत का पेरिस पैरालिंपिक्स-2024 (Paris Paralympics-2024) का सफर काफी शानदार ढंग से समाप्त करते हुए नया इतिहास रच दिया है।
एफएनएन स्पोर्ट्स डेस्क: नई दिल्ली। पेरिस पैरालिंपिक्स में शनिवार को 10वें दिन भारत ने एक स्वर्ण और एक कांस्य-कुल दो पदक हासिल किए। नवदीप सिंह ने अयोग्यता के बाद भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता जबकि सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। अन्य एथलीटों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन 7 सितंबर को भारत के कुल पदकों की संख्या 29 तक पहुंच गई है।