Tag: hope

श्रीलंका को 82 रनों से रौंदकर महिला विश्व कप में भारत ने कायम रखीं  सेमीफाइनल की उम्मीदें

एफएनएन ब्यूरो। कप्तान हरमनप्रीत कौर और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के अर्धशतक के बाद आशा शोभना और अरुंधति रेड्डी की कॆरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के एकतरफा मैच में बुधवार को श्रीलंका को 82 रन से हरा दिया और सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जीवंत रखीं।