03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Pm Modi ने मंच पर बुजुर्ग BJP कार्यकर्ता के छुए पैर, भावुक कर देने वाला VIDEO वायरल

एफएनएन, कोलकाता : Pm Modi कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक भावुक दृश्य देखने को मिला। नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचते ही एक बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ता के पास गए, उन्हें गले लगाया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। यह दृश्य देखते ही समारोह में मौजूद लोग भावुक हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने जिस वरिष्ठ कार्यकर्ता का सम्मान किया, उनका नाम माखनलाल सरकार है। 98 वर्षीय माखनलाल सरकार लंबे समय से राष्ट्रवादी विचारधारा और भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 1952 में कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान उन्हें श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ गिरफ्तार किया गया था। भाजपा की स्थापना के बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल के कई जिलों में संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभाई।

बताया जाता है कि उन्होंने 1980 के दशक में हजारों नए सदस्य जोड़कर पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया। लगातार सात वर्षों तक जिलाध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम रहा।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ता के प्रति दिखाए गए सम्मान को भाजपा की संगठन संस्कृति और पुराने कार्यकर्ताओं के प्रति आदर का बड़ा संदेश माना जा रहा है।

इस मौके पर शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर राज्य में बड़ी राजनीतिक जीत दर्ज की।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img