03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नोएडा में कुकर्म का विरोध करने पर  कम्प्रेशर से गुप्तांग में भर दी हवा, फट गईं आंतें, हालत नाजुक

दो अन्य लोगों की मदद से सहकर्मी ने ही दिया सनसनीखेज वारदात को अंजाम, एफआईआर दर्ज
एफएनएन, नोए़डा। नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में स्थित एक मोटर गैराज में काम करने वाले व्यक्ति ने अपने एक सहकर्मी के साथ कथित रूप से कुकर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर ‘कंप्रेसर’ से उसके गुप्तांग में हवा भर दी जिससे उसकी अंतड़ियां फट गईं। नाजुक हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कासना थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कासना स्थित एक मोटर गैराज में काम करने वाले उसके भाई के साथ सहकर्मी रोहित वर्मा ने कुकर्म करने का प्रयास किया। भाई ने जब विरोध किया तो रोहित वर्मा ने उसके गुप्तांग में ‘कंप्रेसर’ से हवा भर दी। तेज हवा के दबाव से भाई की अंतड़ियां फट गईं। अस्पताल में उसकी हालत काफी नाजुक है।

थाना प्रभारी ने कहा कि इस घटना में रोहित के साथ दो अन्य लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img