03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल के पास दिनदहाड़े हुई 14 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 1 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं, घटना में शामिल चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

प्लॉट के सौदे के लिए ले जा रहे थे 14 लाख रुपये

पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर को राजेश कुमार सोनी प्लॉट के सौदे के सिलसिले में 14 लाख रुपये नकद लेकर अपने साथियों के साथ वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान इंद्रेश अस्पताल के पास एक्टिवा और बाइक पर सवार 4 से 5 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने वाहन में सवार लोगों के साथ मारपीट की और पीछे की सीट पर रखा नकदी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

एसएसपी ने गठित की थीं पुलिस की विशेष टीमें

दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस टीम ने अल्का डेयरी से मेहूंवाला जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान

कोतवाली पटेलनगर प्रभारी नरेश राठौर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से लूटी गई रकम में से 1 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

पहले से थी नकदी ले जाने की जानकारी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को पहले से जानकारी थी कि दिनेश तिवारी प्लॉट के सौदे के सिलसिले में भारी नकदी लेकर कुछ लोगों से मिलने जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी।

इसके बाद आरोपियों ने इंद्रेश अस्पताल के पास राजेश कुमार सोनी, दिनेश तिवारी, ओमकार और गुरविंदर के साथ मारपीट कर उनके वाहन में रखा 14 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

चार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में गिरफ्तार तीन आरोपियों के अलावा चार अन्य लोग भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Hot this week

Muzaffarnagar में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले 6 लोग, हरिद्वार जा रहे थे सभी

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : Muzaffarnagar उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में...

Dehradun में सड़क पार कर रही महिला को दो बाइकों ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र...

Topics

Muzaffarnagar में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले 6 लोग, हरिद्वार जा रहे थे सभी

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : Muzaffarnagar उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में...

Dehradun में सड़क पार कर रही महिला को दो बाइकों ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img