03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

गौमांस खाने के शक में दो प्रवासी मजदूरों को बहाने से बुलाकर पीटा, एक की मौत, दूसरे की हालत भी नाजुक

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

मृतक पश्चिम बंगाल का था और उसका गंभीर घायल साथी असम का है

हरियाणा के चरखी दादरी में हुई वारदात, दो नाबालिगों समेत गौरक्षा दल के सात लोग गिरफ्तार

एफएनएन, चरखी दादरी-हरियाणा। हरियाणा के चरखी-दादरी जिले में गौमांस (बीफ) खाने के संदेह में एक प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में गौरक्षा दल के पांच लोगों और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। मजदूर की पहचान पश्चिम बंगाल के साबिर मलिक के रूप में हुई है।

पुलिस ने शनिवार को मीडिया कर्मियों को इस बड़ी वारदात की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चरखी दादरी जिले में 27 अगस्त को कुछ लोगों ने बीफ (गोमांस) खाने के संदेह में दो प्रवासी मजदूरों को घेरकर बुरी तरह से पीटा था। पिटाई से गंभीर रूप से घायल पश्चिम बंगाल के मूल निवासी साबिर मलिक की बाद में मौत हो गई है जबकि गंभीर घायल उसके साथी असम निवासी असीरउद्दीन की हालत भी नाजुक है। इस मामले में जानलेवा हमले और हत्या के आरोपी गौरक्षा दल के पांच लोगों और उनके मददगार दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के नुताबिक, गौरक्षा दल के इन सभी हमलावरों ने साबिर मलिक को बीफ (गौमांस) खाने के संदेह में बुरी तरह से पीटा था जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। गौरक्षा दल के आरोपी अभिषेक, मोहित, रविंदर, कमलजीत और साहिल ने साबिर मलिक को प्लास्टिक की खाली बोतलें बेचने के बहाने एक दुकान पर बुलाया और बुरी तरह पिटाई की। जब कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर बचाने की कोशिश की तो वे साबिर मलिक को बाइक पर बैठाकर किसी दूसरी जगह ले गए और फिर पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा दो किशोरों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

मृतक साबिर मलिक के साले पश्चिम बंगाल के ही सुजाउद्दीन सरदर ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के साथ बाढ़ड़ा में जुई रोड पर झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं और कूड़ा बीनने का काम करते हैं। कुछ लोग उनके पास आए और गाय के मांस को लेकर पूछताछ की। बहनोई साबिर मलिक को कबाड़ देने के बहाने बस स्टैंड की ओर ले गए और उसके साथी असम निवासी असीरउद्दीन को भी बुला लिया। दोनों को डंडों से खूब पीटा और बाइकों पर बैठाकर भी कहीं ले गये। बाद में गांव भांडवा के पास बहनोई साबिर मलिक का शव मिला है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Topics

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img