03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बाघ पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में वन कर्मी ही फंस गया

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, लखीमपुर खीरी। । यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से एक अजब-गजब घटनाक्रम सामने आया है। बाघ पकड़ने को लगाए गए पिंजरे में एक वनकर्मी (वाचर) ही कैद हो गया। काफी मशक्कत के बाद पिंजरे का हुक तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मंगलवार शाम एक बाघ ने हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी अमरेश कुमार पर हमला कर उसे मार डाला था। भड़के ग्रामीणों ने बुधवार को घंटे भर हंगामा भी किया था। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद वन विभाग हरकत में आया और गन्ने के खेत के पास पिंजरा रखवाकर आसपास इलाके में 24 सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिए गए।

पिंजरे की जांच को अंदर घुसा था वाचर

शनिवार दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब बाघ को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में वन विभाग का ही एक कर्मचारी (वाचर) फंस गया। बताया गया कि वाचर पिंजरे के अंदर यह चेक करने घुसा था कि गेट का लॉक सिस्टम ठीक है या नहीं। इसी बीच पिंजरे का हुक फंसने से उसका गेट बंद हो गया।

वन विभाग के कर्मियों के प्रयास के बाद भी जब पिंजरा नहीं खुला तो अंदर फंसा वाचर बेचैन हो गया। काफी जद्दोजहद के बाद पिंजरे का हुक तोड़कर कर्मचारी को बाहर निकाला गया। रेंजर नरेश पाल ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए जो पिंजरे लाए गए थे, उनमें से यह खराब पिंजरा किनारे रखा था। सभी पिंजरों को चेक करते वक्त एक वाचर इस खराब पिंजरे के अंदर फंस गया। कुछ देर बाद उसे पिंजरे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img