एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़ा रैकेट सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। आईपीएल क्रिकेट के सट्टे में फंसकर 20 लाख रुपये गंवाने पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या की कोशिश कर चुके सुभाषनगर थाना क्षेत्र के युवक ने अब शहर में सट्टा गैंग चलाने वाले 10 सटोरियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में एफआईआर लिखाई है।
एफएनएन, नोए़डा। नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में स्थित एक मोटर गैराज में काम करने वाले व्यक्ति ने अपने एक सहकर्मी के साथ कथित रूप से कुकर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर ‘कंप्रेसर’ से उसके गुप्तांग में हवा भर दी जिससे उसकी अंतड़ियां फट गईं। नाजुक हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। सीबीगंज स्थित खुसरो पीजी कॉलेज के डी फार्मा छात्रों को फर्जी मार्कशीट देने के मामले में एसएसपी के आदेश पर खुसरो कॉलेज के प्रबंध निदेशक-भाजपा नेता शेर अली जाफरी और एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।