03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Speeding SUV रफ्तार का कहर, एक झटके में चार जिंदगियां हुई खत्म

एफएनएन, गोंडा : Speeding SUV उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। यह हादसा करनैलगंज थाना क्षेत्र में गोंडा-लखनऊ मार्ग पर नारायणपुर भलियनपुरवा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार और बेकाबू SUV ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ देर पहले उसी स्थान पर दो बाइक सवारों का आपस में दुर्घटना हो गई थी। हादसे के बाद आसपास के कुछ युवक घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक SUV अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद लोगों को कुचलते हुए निकल गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि दुर्घटना में गुलशन (25), हसन मोहम्मद (40), इम्तियाज अली (32) और संजय कुमार तिवारी (28) की मौत हो गई। वहीं विनय प्रताप सिंह, तबरेज अली, परवेज, अंशुमान और शनि घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल परवेज और अंशुमान को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही मृतक परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक अजय सिंह भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img