03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rudraprayag के बरसू पुनाड़ गांव में शराबबंदी को लेकर ग्रामीण सख्त, हुड़दंग करने वालों के सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी

एफएनएन , रुद्रप्रयाग : पहाड़ी क्षेत्रों में शराब के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाने के लिए अब ग्रामीण भी आगे आने लगे हैं। रुद्रप्रयाग जिले की ग्राम पंचायत बरसू पुनाड़ में शराब के सेवन और उससे होने वाली सामाजिक समस्याओं को रोकने के लिए ग्रामीणों ने सख्त रुख अपनाया है। ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी तोकों में शराबबंदी का निर्णय लिया गया है।

ग्राम प्रधान नरेंद्र बिष्ट उर्फ अमित ने खुली बैठक में साफ कहा कि गांव में शराब पीकर हुड़दंग मचाने और सामाजिक माहौल खराब करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में उनका बयान सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

खुली बैठक में शराब के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा

बीते शनिवार, 14 नवंबर को ग्राम पंचायत में शराबबंदी को लेकर खुली बैठक आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों ने गांव को नशामुक्त बनाने और शराब के दुष्प्रभावों पर रोक लगाने को लेकर विचार-विमर्श किया।

बैठक में ग्राम प्रधान नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि शराब पीकर गांव में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सभी ग्रामीणों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने खासतौर पर महिलाओं से इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

शराब पीने वालों के सामाजिक बहिष्कार की अपील

ग्राम प्रधान ने महिलाओं से शराब पीने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांव में शराब पीने और पिलाने की प्रवृत्ति पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए।

बैठक में शराब से जुड़े मामलों में जुर्माना लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया। प्रधान की चेतावनी और बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद बरसू पुनाड़ की यह पहल आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बन गई है।

बाहरी व्यापारियों और ठेकेदारों से टैक्स वसूलने का निर्णय

बैठक में केवल शराबबंदी ही नहीं, बल्कि गांव के सामाजिक और आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पंचायत की आय बढ़ाने के उद्देश्य से निर्णय लिया गया कि गांव में बाहर से आने वाले व्यापारियों और ठेकेदारों से ग्राम पंचायत की ओर से निर्धारित कर (टैक्स) वसूला जाएगा।

ग्रामीणों का उद्देश्य गांव के सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने के साथ पंचायत की व्यवस्थाओं को भी मजबूत करना है।

महिलाओं की भागीदारी को बताया अहम

गौरतलब है कि पहाड़ी इलाकों में शराब का बढ़ता चलन लंबे समय से सामाजिक चिंता का विषय बना हुआ है। इसका असर ग्रामीण परिवारों, युवाओं और सामाजिक व्यवस्था पर पड़ रहा है। ऐसे में बरसू पुनाड़ के ग्रामीणों की एकजुटता और शराबबंदी अभियान में महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

बैठक में महिला मंगल दल की अध्यक्ष प्रिया देवी, कोषाध्यक्ष मनीषा देवी, उपप्रधान विमला देवी, वार्ड सदस्य पूजा देवी, वंदना देवी, हिमांशु सेमवाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड में पहली बार मीडिया के सामने आए विनोद आर्य, 4085 पेज की व्हाट्सऐप चैट दिखाई

एफएनएन , हरिद्वार : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में...

Topics

Ranikhet-Haldwani मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

एफएनएन , अल्मोड़ा : रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर मॉलरोड स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img