03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी BJP, बीएल संतोष और राम माधव ने जिला प्रभारियों से लिया फीडबैक

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में अभी समय है, लेकिन पार्टी ने जिला स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और चुनावी रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं ने जिला प्रभारियों के साथ बैठक की।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, क्षेत्रवार तैयारियों और संगठन की सक्रियता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जिला प्रभारियों की बैठक

रविवार को आयोजित इस बैठक में पार्टी नेतृत्व ने जिला प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। संगठन ने कहा कि चुनावी तैयारियों को अभी से व्यवस्थित किया जाए, ताकि चुनाव के समय पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतर सके।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही अलग-अलग जिलों में पार्टी की स्थिति को लेकर भी चर्चा की गई। केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश संगठन के साथ मिलकर चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में काम कर रहा है।

जिलों से मिले फीडबैक के आधार पर बनेगी रणनीति

बैठक का एक अहम हिस्सा जिला प्रभारियों से फीडबैक लेना रहा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनसे अपने-अपने क्षेत्रों की राजनीतिक परिस्थितियों, जनता के बीच चल रहे मुद्दों, संगठन की सक्रियता और चुनावी माहौल की जानकारी ली।

इसके जरिए भाजपा नेतृत्व प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति का आकलन करना चाहता है। साथ ही यह भी समझने की कोशिश की जा रही है कि किन इलाकों में संगठन को और मजबूत करने तथा किन मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

विकास कार्य और स्थानीय मुद्दे होंगे चुनावी एजेंडे का हिस्सा

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के एजेंडे को लेकर भी मंथन किया गया। माना जा रहा है कि विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, स्थानीय समस्याओं और जनता से जुड़े मुद्दों को चुनावी रणनीति में प्रमुखता दी जा सकती है।

जिला स्तर से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर क्षेत्रवार रणनीति तैयार करने पर भी जोर दिया गया। पार्टी की कोशिश है कि संगठन और सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने के साथ स्थानीय स्तर पर उठ रहे मुद्दों पर भी सक्रियता दिखाई जाए।

चुनावी तैयारियों पर क्या बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी?

भाजपा की इस बैठक को विधानसभा चुनाव 2027 से पहले संगठन की शुरुआती चुनावी तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। बैठक से पहले प्रदेश मुख्यालय में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव नजदीक आने के साथ ही पार्टी संगठन आपस में बैठकर चुनावी रणनीति तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में इस तरह की गतिविधियां लगातार होती रहती हैं, जिससे पार्टी के कार्यकर्ता और नेता सक्रिय बने रहते हैं।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, संगठन की बैठकें और आपसी संवाद पार्टी की चुनावी तैयारियों का हिस्सा हैं।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड में पहली बार मीडिया के सामने आए विनोद आर्य, 4085 पेज की व्हाट्सऐप चैट दिखाई

एफएनएन , हरिद्वार : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में...

Topics

Ranikhet-Haldwani मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

एफएनएन , अल्मोड़ा : रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर मॉलरोड स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img