03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीलीभीत: पुलिस-वन कर्मियों ने मुठभेड़ में छह शिकारियों को किया गिरफ्तार, तीन फरार

वन कर्मी से छीनी बंदूक, हिरण का सींग, असलहे और मांस काटने के औजार भी बरामद

एएसपी और प्रशिक्षु डीएफओ ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी, बताया-गिरफ्तार बदमाशों में पुलिस लाइन का हेड कांस्टेबल भी, बंदूक उसी ने छीनी थी

एफएनएन, पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के माला रेंज में तीन दिन पहले दो चीतलों के शिकार के बाद वनकर्मी की बंदूक भी छीन ले जाने की बेहद ही सनसनीखेज और दुस्साहसिक वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने मुठभेड़ के बाद छह शिकारियों को जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शिकारियों में पुलिस लाइन में तैनात एक हेड कांस्टेबल भी शामिल है। वनकर्मी से छीनी गई बंदूक भी बरामद कर ली गई है।

सोमवार को एएसपी विक्रम दहिया और प्रशिक्षु डीएफओ भरत कुमार ने संयुक्त रूप से घटना का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि वारदात के बाद से गजरौला की रिछौला पुलिस चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। रविवार रात मुखबिर और वन कर्मियों से सूचना मिली कि तीन दिन पूर्व जंगल में शिकार करने वाले शिकारी दोबारा शिकार करने आए हैं। इस पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने नए सिरे से सघन कॉम्बिंग शुरू की।

दोनों शीर्ष अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों को बताया कि रिछौला चौकी से छह किमी अंदर माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग के बाईं ओर पहुंचते ही फायरिंग होने लगी। पुलिस टीम ने पेड़ों, झाड़ियों की आड़ लेकर देखा तो 8-9 व्यक्ति बैठे दिखे। टीम के टॉर्च लाइट डालने पर शिकारी फायरिंग करने लगे। टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर छह शिकारियों को मौके से पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन शिकारी मोटर साइकिल से भाग गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से वनकर्मी से छीनी गई बंदूक बरामद हुई। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

हेड कांस्टेबल ने ही छीनी थी वनकर्मी से बंदूक

पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी पीलीभीत के मोहल्ला भूरे खां निवासी जीशान ने बताया कि वह अपने घर पर सभी साथियों को इकट्ठा करके योजना बनाता था। वह ही असलहे उपलब्ध कराता था। पहले भी कई बार प्रतिबंधित वन्य पशुओं का शिकार करता रहा है। पशु को मारकर बदमाश उसके सींग आदि की तस्करी करते थे। चीतलों के शिकार के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल मंसूर अली ने ही वनकर्मी से बंदूक छीनी थी। मंसूर से छीनी गई बंदूक बरामद भी कर ली गई है।

पीएसी में भी तैनात रहा है हेड कांस्टेबल मंसूर

पुलिस की गिरफ्त में आया हेड कांस्टेबल मंसूर सहारनपुर जनपद के कस्बा तीतरों का रहने वाला है। वर्तमान में उसकी तैनाती पीलीभीत पुलिस लाइन में है। पीएसी 08वीं बटालियन बरेली में भी तैनात रह चुका है।

गिरोह के ये भी बदमाश भी चढ़े हत्थे

मुख्य आरोपी जीशान के अलावा हेड कांस्टेबल मंसूर अली, न्यूरिया के ग्राम न्यूरिया कालोनी निवासी सपन सरकार उर्फ काला, बिप्लव, गांव गुलड़िया बिथरा निवासी गुरूबिंदर सिंह, उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के थाना धनकुईया के गांव बग्गा चउवन निवासी अब्दुल हकीम को भी गिरफ्तार किया गया है।

ये असलहे भी हुए बरामद

आरोपियों के कब्जे से वनकर्मी से छीनी गई डबल बेरिंग बंदूक के अलावा एक डबल बेरिंग बंदूक, एक डबल बेरिंग पैनिया, एक देशी बंदूक 12 बोर, एक रिवाल्वर लाइसेंसी फैक्ट्री मेड के अलावा एक हिरण का सींग और मांस काटने के औजार भी बरामद हुए हैं।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img