03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Haridwar में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, एक को लगी गोली; दो अन्य गिरफ्तार, मसूरी में नशे में धुत पर्यटक ने किया हंगामा

एफएनएन , हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आसपास के गन्ने के खेतों में कांबिंग अभियान चलाकर दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब चार बजे बहादराबाद पुलिस को इलाके में बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर बदमाश गन्ने के खेत में छिप गए। जैसे ही पुलिस टीम खेत के नजदीक पहुंची, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान मेरठ निवासी मुकुल के रूप में हुई

गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान मुकुल के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है और वह मेरठ का रहने वाला है। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आसपास के गन्ने के खेतों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो अन्य बदमाशों को भी पकड़ लिया गया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे और उनके पास कौन-कौन से हथियार थे।

जल्द होगा पूरी वारदात का खुलासा: कोतवाली प्रभारी

बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कांबिंग अभियान के दौरान दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

मसूरी की मालरोड पर नशे में धुत पर्यटक ने किया हंगामा

उधर, पर्यटन नगरी मसूरी की मालरोड पर दिल्ली से आए एक पर्यटक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि पर्यटक तेज रफ्तार से कार चलाकर सड़क पर मौजूद लोगों की जान जोखिम में डाल रहा था। स्थानीय लोगों ने जब उसे रोकने की कोशिश की और इसका विरोध किया तो वह उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने लगा।

पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाने पर भड़के स्थानीय लोग

विवाद उस समय और बढ़ गया, जब आरोप है कि पर्यटक ने अपनी जेब से पिस्तौल जैसी वस्तु निकालकर लोगों को दिखा दी। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने पर्यटक की कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आनी बाकी है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड में पहली बार मीडिया के सामने आए विनोद आर्य, 4085 पेज की व्हाट्सऐप चैट दिखाई

एफएनएन , हरिद्वार : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में...

Topics

Ranikhet-Haldwani मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

एफएनएन , अल्मोड़ा : रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर मॉलरोड स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img