एफएनएन, पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के माला रेंज में तीन दिन पहले दो चीतलों के शिकार के बाद वनकर्मी की बंदूक भी छीन ले जाने की बेहद ही सनसनीखेज और दुस्साहसिक वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने मुठभेड़ के बाद छह शिकारियों को जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शिकारियों में पुलिस लाइन में तैनात एक हेड कांस्टेबल भी शामिल है। वनकर्मी से छीनी गई बंदूक भी बरामद कर ली गई है।
एफएनएन, पीलीभीत। बीसलपुर के भाजपा विधायक विवेक वर्मा के पिता और पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल को सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल से बेहतर बताया है।
एफएनएन, पूरनपुर-पीलीभीत। खेत में घास काट रहे किसान पर बाघ (Tiger) ने हमला कर दिया। बाघ को देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया तो बाघ हमले में घायल किसान को छोड़कर जंगल में भाग गया। किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।