Tag: Recovered

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में नाले में मिला 19 दिन से लापता लेखपाल का कटा हुआ सिर

एसएसपी अनुराग आर्य ने अपहरण के मामले की विवेचना इंस्पेक्टर फरीदपुर राहुल सिंह से हटाकर इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी प्रदीप चतुर्वेदी को दी थी। दरअसल, लेखपाल की मां ने एडीजी से शिकायत की थी कि फरीदपुर इंस्पेक्टर जानबूझकर मामले में ढिलाई बरत रहे हैं। इसके बाद विवेचक बदले गए।

बच्चा चोर युगल को सद्भावना एक्सप्रेस में जीआरपी बरेली ने  किया गिरफ्तार

इन्पुट मिलते ही जीआरपी स्क्वायड ने ट्रेन में चेकिंग शुरू कर दी और ट्रेन मैनेजर वाले कोच के पास वाले कोच से नवजात के साथ युवती और युवकी को पकड़कर हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रोहित कुमार निवासी मोहल्ला संजयनगर, बांदा और युवती ने अपना नाम साजिया उर्फ माही नई बस्ती दरगाह थाना कांट जिला मुरादाबाद बताया।

पौने आठ किलो गांजे के साथ दो महिलाएं और एक पुरुष तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर में रेलवे स्टेशन रोड पर पुलिस ने लगभग पौने आठ किलो गांजे के साथ दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

गुजरात के अंकलेश्वर में दवा फैक्ट्री से फिर पकड़ी गई 400 किलो से ज्यादा की ड्रग्स, एक गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने बताया कि उन्होंने रविवार रात जिला एसओजी और सूरत पुलिस के संयुक्त छापेमार अभियान में गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर औद्योगिक क्षेत्र में एक कारखाने अवसर एंटरप्राइज' से से यह अवैध नशे के ड्रग्स बरामद किए और एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

अब गुजरात के अंकलेश्वर में दवा कंपनी के गोदाम में पकड़ी गई 518 किलो कोकीन,पांच तस्कर गिरफ्तार

एफएनएन ब्यूरो, अंकलेश्वर-गुजरात। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस ने गुजरात के अंकलेश्वर में एक दवा कंपनी के गोदाम में तलाशी के दौरान 518 किलोग्राम कोकीन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5,000 करोड़ रुपये है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

₹7600 करोड़ ड्रग्स बरामदगी में ईडी ने दर्ज किया केस, दिल्ली से मुंबई तक ताबड़तोड़ छापेमारी

एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। पिछले दस दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में 7600 करोड़ रुपये की कोकीन, एमडी जैसी खतरनाक-जानलेवा ड्रग्स की बरामदगी हो चुकी है। अब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉंड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही दिल्ली एनसीआर और मुंबई में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी भी की है।

अब भोपाल की फैक्ट्री में गुजरात एटीएस-एनसीबी दिल्ली का छापा, ₹1814 करोड़ की ड्रग्स बरामद, दो गिरफ्तार

एफएनएन ब्यूरो, भोपाल-म.प्र.। गुजरात एटीएस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) दिल्ली के संयुक्त अभियान में भोपाल की एक फैक्ट्री से 1,814 करोड़ रुपये अनुमानित कीमत की एमडी ड्रग और उसका कच्चा माल जब्त किया गया है।

दवा लेने बरेली गए फतेहगंज पश्चिमी के युवक की आंवला में पेड़ पर लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। गुरुवार को घर से दवा लेने बरेली गए थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव मीरापुर के 19 वर्यीय युवक का शव शुक्रवार को आंवला क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

दिल्ली में ₹2000 करोड़ की खतरनाक ड्रग्स बरामद, इंटरनेशनल स्मगलिंग गैंग के चार तस्कर गिरफ्तार

एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार शाम मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक इंटरनेशनल गिरोह का पर्दाफाश कर 562 किलो कोकीन और 40 किलो मेरवाना बरामद किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थों की कीमत 2000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है।

पीलीभीत: पुलिस-वन कर्मियों ने मुठभेड़ में छह शिकारियों को किया गिरफ्तार, तीन फरार

एफएनएन, पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के माला रेंज में तीन दिन पहले दो चीतलों के शिकार के बाद वनकर्मी की बंदूक भी छीन ले जाने की बेहद ही सनसनीखेज और दुस्साहसिक वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने मुठभेड़ के बाद छह शिकारियों को जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शिकारियों में पुलिस लाइन में तैनात एक हेड कांस्टेबल भी शामिल है। वनकर्मी से छीनी गई बंदूक भी बरामद कर ली गई है।

देवभूमि उत्तराखंड में एक ही दिन में वाहनों में मिलीं तीन लाशें, सनसनी

नैनीताल जिले के रामनगर इलाके में 26 अगस्त सोमवार सुबह डीसीएम में एक व्यक्ति का शव मिला था, जबकि राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में भी एक टैक्सी में महिला और पुरुष के शव संदिग्ध हालत में मिलने की एक अन्य घटना से इस पूरे इलाके में घंटों हड़कंप मचा रहा।