03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सेहरामऊ उत्तरी में घास काट रहा किसान बाघ के हमले में गंभीर घायल

एफएनएन, पूरनपुर-पीलीभीत। खेत में घास काट रहे किसान पर बाघ (Tiger) ने हमला कर दिया। बाघ को देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया तो बाघ हमले में घायल किसान को छोड़कर जंगल में भाग गया। किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाघ के हमले में घायल किसान सीएचसी में

सेहरामऊ उत्तरी के गांव नवदिया मुजप्ता निवासी मुनीश (25) रविवार को खेत में घास काट रहा था। तभी ईख से निकले बाघ ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। आसपास के खेतों में काम कर लोगों ने एक साथ शोर मचाया तो बाघ मुनीश को छोड़कर फिर उसी ईख में घुस गया। हरीपुर रेंजर वीरेंद्र रावत ने बताया कि घटना शाहजहांपुर के खुटार रेंज की है। हालांकि उन्होंने भी रेंज के स्टाफ को मौके पर भेजा है। गंभीर घायल हालत में किसान को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

तेंदुए की चहलकदमी से भी दहशत, कुत्ते को मार चुका है

रेंजर श्री रावत ने कहा कि हमला बाघ ने किया था, या तेंदुए ने- इसकी जानकारी भी कराई जा रही है। दूसरी ओर गांव दुधिया खुर्द के पास पिछले चार दिन से तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। एक दिन पहले तेंदुए ने गांव के एक कुत्ते को भी मार डाला था। तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में दहशत है। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर रामेश्वर सिंह ने बताया कि तेंदुए की निगरानी के लिए स्टाफ को लगाया गया है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img