शाखा प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप और कैशियर प्राणनाथ शुक्ला ने पकड़ने की कोशिश की तो हमलावर ने उन दोनों को भी जख्मी कर दिया लेकिन घायल होने पर भी तीनों ने हिम्मत नहीं हारी। करीब आधे घंटे तक चली भिड़ंत के बाद तीनों एक साथ हमलावर पर टूट पड़े और मोटी रस्सी से बांधकर उसे बेबस कर दिया और फोन से थाने में पुलिस को सूचना दी।
थाना व कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय नई बस्ती के कुख्यात स्मैक/ड्रग्स तस्कर रिफाकत हुसैन को पुलिस ने एक किलो स्मैक और एक 315 बोर तमंचे के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है।
युवक और लड़की ने खुद को बालिग बताकर प्रेम विवाह कर लिया था। लिधिसम्मत विवाह के दस्तावेजों से संतुष्ट होने पर कोर्ट द्वारा युवक के खिलाफ दर्ज मुकदमा भी खत्म (स्पंज) कर दिया गया था। युवक अपत्नी को लेकर सोमवार रात घर आ गया। मंगलवार सुबह आठ बजे लड़की के परिजनों को यह जानकारी हुई तो उन्होंने लड़का पक्ष पर हमला कर दिया। ईदगाह के पास फायरिंग भी हुई।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली सेंट्रल जेल के अभेद्य सुरक्षा कवच को तोड़कर फरार हुए 25 हजार के इनामी कैदी हरपाल को पुलिस ने सोमवार शाम कथित मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। हरपाल का रिश्ते का भांजा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सोमवार सुबह ही हरपाल की पत्नी नगीना ने एनकाउंटर का अंदेसा जताया था।
एफएनएन ब्यूरो, अमेठी-उप्र। असफल प्रेम संबंधों और मुकदमे की रंजिश में परिषदीय शिक्षक सुनील कुमार समेत चार सदस्यों वाले उनके पूरे परिवार को गुरुवार सरेशाम गोलियों से भून डालने के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा ने शुक्रवार देर रात पुलिस गिरफ्त में एक दरोगा की पिस्टल छीनकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे बेबस कर दिया। हत्याकांड को अंजाम देने से पहले चंदन जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश भी कर चुका है।
एफएनएन, देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में इंसानियत को शर्मसार करते हुए 41 वर्षीय दुकानदार ने दूध खरीदने गई सात साल की मासूम बच्ची को अंदर ले जाकर बलात्कार करने की कोशिश की। बच्ची की चीखें सुनकर इकट्ठे हुए लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की लेकिन थाने ले जाते वक्त वह छूटकर भाग गया। देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया है।
एफएनएन, पूरनपुर-पीलीभीत। खेत में घास काट रहे किसान पर बाघ (Tiger) ने हमला कर दिया। बाघ को देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया तो बाघ हमले में घायल किसान को छोड़कर जंगल में भाग गया। किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एफएनएन इंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए साउथ फिल्मों के 'मॉस महाराजा' अभिनेता रवि तेजा को सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।