03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

डॉ. पवन सक्सेना एक बार फिर बने उपजा प्रेस क्लब के निर्विरोध अध्यक्ष

Spread the love


अनूप मिश्रा और मुकेश तिवारी को महामंत्री, आलोक गुप्ता सिटिल को मिला कोषाध्यक्ष पद का दायित्व

एफएनएन ब्यूरो,बरेली। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पवन सक्सेना को एक बार फिर उपजा प्रेस क्लब बरेली का निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया है। उपजा सभागार में पत्रकारों की एक आम सभा में सभी ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मोहर लगाई। पत्रकार अनूप मिश्रा और मुकेश तिवारी को महामंत्री चुना गया है। आलोक गुप्ता सिटिल को कोषाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रेस क्लब सभागार में हुई आमसभा में संस्थापक सदस्य/प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना और पूर्व प्रदेश मंत्री जनार्दन आचार्य ने संगठन का इतिहास और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक इसके नेटवर्क के बारे में बताया। इसके बाद वरिष्ठ टीवी पत्रकार अनूप मिश्रा ने डॉ. पवन सक्सेना के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन वरिष्ठ टीवी पत्रकार विकास सक्सेना ने किया। संचालक वीरेन्द्र अटल ने सभी सदस्यों की राय जानी। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सर्वसम्मति से एक बार फिर डॉ. पवन सक्सेना को अध्यक्ष घोषित किया गया। उपजा सदस्यों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इसके बाद अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना ने उपजा प्रेस क्लब की नई प्रबंध समिति की घोषणा की। अजय मिश्रा को महामंत्री संगठन और अशोक शर्मा लोटा को सह महामंत्री संगठन पद की जिम्मेदारी दी गई।

वरिष्ठ टीवी पत्रकार कृष्ण गोपाल राज, नाजिया अंजुम, रनदीप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह बंटी, कुमार रहमान, विकास सक्सेना, अरविंद शाक्य, नीरज आनंद, सुनील सक्सेना व वीरेन्द्र अटल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इमरान खान, धर्मेन्द्र रस्तोगी, मनवीर, अयाज खान, विकास साहनी, मनोज गोस्वामी, साजिद रजा खां, अंशुल मिश्रा व मनीष अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। शिव शर्मा, शुभम सिंह, अशोक शर्मा, ललित कश्यप, मनु चौधरी, नीरज भाटिया, देश दीपक गंगवार, संदीप बत्रा व शाहिद एच अंसारी सचिव बनाए गए हैं।अजय शर्मा, प्रवीन कुमार, मयंक गुप्ता, ललिता चन्द्रा, दीपक कुमार, मलिक राजपूत, बाबी वर्मा, मुस्तफीज व गीता मनोज शर्मा को सह सचिव चुना गया। प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य पुत्तन सक्सेना कार्यालय सचिव/प्रभारी और सुयोग्य सह कार्यालय प्रभारी बने। अंश माथुर, सनी गोस्वामी, विजय सिंह व शंकर लाल को मीडिया प्रभारी, केएम खान को कानूनी सलाहकार बनाया गया।

सौरभ शर्मा, विवेक मिश्रा, राजेश सक्सेना, सुरेश रोचानी, सुभाष चौधरी, पंकज शर्मा, पंकज शर्मा, भानु भारद्वाज, कौशिक टंडन, सचिन श्याम भारती, विशाल गुप्ता, अनुज सक्सेना, गुडविन मसीह, अनुराग निर्मल, विजय बब्बल सक्सेना, फहीम करार, शैलेन्द्र सक्सेना, महेश पटेल, संजय श्रीवास्तव, शादाब, कुमुद शर्मा, प्रशांत रायजादा, सुनील सक्सेना, अमल सैनी, सुमित शर्मा, ललित मौर्य, डा. विपिन शर्मा, विजय शर्मा, फहीमउद्दीन, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, राकेश सिसोदिया, दानिश आदि कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। सरदार गुरविंदर सिंह स्वीटी, रमेश गौतम, अजीत कुमार सक्सेना, महेन्द्र मनुज, हरेन्द्र मणि त्रिपाठी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img