03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Atiq Ahmed के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, झांसी जाते समय हुआ भीषण एक्सीडेंट

Spread the love

एफएनएन, झांसी : Atiq Ahmed कुख्यात माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी एक बड़ी घटना गुरुवार को सामने आई। झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके दोस्त अहजम उर्फ सोनू की मौत हो गई। हादसे में कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार प्रयागराज से झांसी आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ग्राम खिल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंछ भेजा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में अबान अहमद और उसके साथी अहजम की मौत हुई है। घायलों में मोहम्मद जैद, उमर समेत अन्य लोग शामिल हैं, जिनका उपचार चल रहा है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन के नियंत्रण खोने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि अबान अहमद अपने बड़े भाई अली अहमद, जो वर्तमान में झांसी जेल में बंद है, से मिलने जा रहा था। अली अहमद को अक्टूबर 2025 में नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था।

गौरतलब है कि अतीक अहमद के परिवार का झांसी से यह तीसरा बड़ा घटनाक्रम जुड़ा है। इससे पहले अप्रैल 2023 में उसके बेटे असद अहमद का झांसी में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में एनकाउंटर हुआ था। अब उसी जिले में सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर ने पूरे प्रदेश का ध्यान एक बार फिर झांसी की ओर खींच लिया है।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img