Tag: declared

रुहेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष मो. मतलूब ने घोषित की रालोद बरेली की जिला कमेटी

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व से अनुमोदन के बाद जिलाध्यक्ष मोहम्मद मतलूब एड० ने बुधवार को पार्टी की बरेली जिले की नवीन कार्यकारिणी घोषित कर दी है। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुहेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

डॉ. पवन सक्सेना एक बार फिर बने उपजा प्रेस क्लब के निर्विरोध अध्यक्ष

एफएनएन ब्यूरो,बरेली। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पवन सक्सेना को एक बार फिर उपजा प्रेस क्लब बरेली का निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया है। उपजा सभागार में पत्रकारों की एक आम सभा में सभी ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मोहर लगाई। पत्रकार अनूप मिश्रा और मुकेश तिवारी को महामंत्री चुना गया है। आलोक गुप्ता सिटिल को कोषाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साइबर हमलों की काट नहीं ढूंढ पाया उत्तराखंड, 72 वेबसाइटें ऑडिट में मिली थीं ‘असुरक्षित’

एफएनएन ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड राज्य में भले ही आईटी के क्षेत्र में तीव्र प्रगति देखी जा रही हो लेकिन अचानक होने वाले साइबर हमलों की काट ढूंढने में सरकारी तंत्र के इंतजामात नाकाफी ही रहे हैं। आईटीडीए के विशेषज्ञ सरकारी विभागों को अक्सर चेताते भी रहते हैं लेकिन विभागों के जिम्मेदार आला अफसर इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।

बरेली की 12 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, गांधी जयंती पर डीएम ने प्रधानों को किया सम्मानित

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने वर्ष-2023 में पंचायतीराज एवं स्वास्थ्य विभाग से सहयोग से टीबी मुक्त घोषित की गई बरेली जिले की 12 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को बुधवार को गांधी जयंती के पर्व पर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया।

मायूस विनेश फोगाट ने नम आंखों-बोझिल दिल के साथ कुश्ती से संन्यास का किया ऐलान

भारतीय स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार 8 अगस्त को कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया है।