03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Tehri में सड़क किनारे खड़े यूटिलिटी वाहन में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। शनिवार को घनसाली-चमियाला मोटरमार्ग पर सिंदूल के पास सड़क किनारे खड़े एक यूटिलिटी वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

112 पर दी गई आग की सूचना

थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव के मुताबिक, पुलिस को 112 के माध्यम से भरत अहिरवार नामक व्यक्ति ने वाहन में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

खराबी के बाद सड़क किनारे खड़ा किया था वाहन

जानकारी के अनुसार, यूटिलिटी वाहन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद चालक ने वाहन को सिंदूल के पास सड़क किनारे खड़ा कर दिया और मैकेनिक को बुलाने के लिए घनसाली बाजार चला गया। इसी दौरान अचानक वाहन में आग भड़क उठी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

राहगीर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

वाहन से अचानक तेज लपटें उठती देख आसपास से गुजर रहे लोगों में भी हड़कंप मच गया। इसी दौरान एक राहगीर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए घटना की जानकारी संबंधित लोगों और विभाग को दी।गनीमत रही कि जिस समय वाहन में आग लगी, उस वक्त उसके अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। समय रहते सूचना मिलने और फायर टीम के पहुंचने से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया।

आग से वाहन को भारी नुकसान

अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग की चपेट में आया यूटिलिटी वाहन चमियाला स्थित पंवार लघु उद्योग का बताया जा रहा है। आग लगने से वाहन को काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल अग्निशमन विभाग आग के वास्तविक कारण और वाहन को हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। वहीं पुलिस भी घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img