ट्रंप ने संबोधन में अपने वादों को दोहराते हुए अमेरिकियों को भरोसा दिलाया कि 'आपको बेहतर नौकरियां मिलेंगी। अवैध आव्रजन बंद होगा। हम टैक्स घटाएंगे, क्योंकि हमारे पास जो है, वह चीन के पास भी नहीं है।'
एफएनएन ब्यूरो,बरेली। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पवन सक्सेना को एक बार फिर उपजा प्रेस क्लब बरेली का निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया है। उपजा सभागार में पत्रकारों की एक आम सभा में सभी ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मोहर लगाई। पत्रकार अनूप मिश्रा और मुकेश तिवारी को महामंत्री चुना गया है। आलोक गुप्ता सिटिल को कोषाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। रविवार को शहर के एक सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिल भारतीय रेडियो आकस्मिक उद्घोषक, प्रस्तोता संघ का गठन किया गया। कार्यक्रम में आकाशवाणी के कई केंद्रों से आए आकस्मिक उद्घोषकों और कंपियरों ने सहभागिता की । बैठक में सर्वसम्मति से हरद्वारी लाल वर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।