एफएनएन ब्यूरो,बरेली। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पवन सक्सेना को एक बार फिर उपजा प्रेस क्लब बरेली का निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया है। उपजा सभागार में पत्रकारों की एक आम सभा में सभी ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मोहर लगाई। पत्रकार अनूप मिश्रा और मुकेश तिवारी को महामंत्री चुना गया है। आलोक गुप्ता सिटिल को कोषाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली-सितारगंज फोरलेन भूमि अधिग्रहण घोटाले में बरेली के डीएम रविंद्र कुमार द्वारा गठित जांच कमेटी ने पहले दिन प्रकरण को समझा और जांच के बिंदु तय किए। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी से अधिग्रहण के अभिलेख मांगे हैं। कमेटी अब दोषी कर्मचारियों-अधिकारियों को चिह्नित कर उनकी भूमिका का पता लगाएगी। उसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।