03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

bareilly में रिश्वतखोर संग्रह अमीन गिरफ्तार, 5 हजार रुपये लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

एफएनएन, बरेली : bareilly उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर तहसील में तैनात एक संग्रह अमीन को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट लगाने के बदले मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, भुता थाना क्षेत्र निवासी जोरावर सिंह सदर तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत हैं। उन पर आरोप है कि एक जरूरी रिपोर्ट लगाने के एवज में उन्होंने शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये की मांग की थी। रिश्वत नहीं मिलने पर वह लगातार काम को टाल रहे थे। इससे परेशान होकर अशोक नगर कॉलोनी निवासी सुरेश चंद्र ने एंटी करप्शन विभाग से संपर्क कर पूरी शिकायत दर्ज कराई।

कैंटीन में रिश्वत लेते ही टीम ने किया गिरफ्तार

शिकायत की पुष्टि होने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर सदर तहसील पहुंचा। गुरुवार दोपहर कैंटीन में जैसे ही संग्रह अमीन ने 5 हजार रुपये लिए, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर बारादरी थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img