03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun दौरा बीच में छोड़ हरियाणा रवाना हुईं कुमारी शैलजा, दुर्घटना के बाद बदला कार्यक्रम

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा का दो दिवसीय देहरादून दौरा अचानक समाप्त हो गया। उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र में हुई एक बड़ी दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल हरियाणा रवाना होना पड़ा। हालांकि, रवाना होने से पहले उन्होंने पार्टी संगठन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया और आगामी चुनावों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

2027 चुनाव की रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा

देहरादून प्रवास के दौरान कुमारी शैलजा ने जिला कांग्रेस कमेटियों, महानगर अध्यक्षों और पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ वन-टू-वन और सामूहिक बैठकें कीं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। पार्टी नेताओं को जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और चुनावी रणनीति तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद बदला कार्यक्रम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि हरियाणा स्थित उनके संसदीय क्षेत्र में हुई एक गंभीर दुर्घटना में कई लोगों के प्रभावित होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद कुमारी शैलजा ने अपने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए देहरादून से तत्काल रवाना होने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रभारी ने निर्धारित अधिकांश बैठकों में भाग लिया और वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी अभियान के रोडमैप पर चर्चा भी की। वहीं चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में पार्टी के वरिष्ठ नेता आगामी महीनों की रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img