03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फतेहगंज पश्चिमी के गांव मीरापुर में शादी के कुछ दिन पहले आई दूल्हे के भाई की लाश, मचा कोहराम 

Spread the love

शादी का न्यौता देने पीलीभीत जाते वक्त रिठौरा के पास हुआ था हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती तएरे भाई की हालत भी नाजुक

एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। भाई की शादी के कार्ड बांटने पीलीभीत जा रहे युवकों  की बाइक को रिठौरा के पास बेकाबू कैंटर ने टक्कर मार दी। सोमवार शाम हुए इस हादसे में गंभीर घायल मीरापुर गांव के एक युवक की मंगलवार की रात अस्पताल में मृत्यु हो गई जबकि अस्पताल में भर्ती उसके भाई की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बुधवार को शव पोस्टमार्टम होकर गांव पहुंचा तो शादी वाले परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक निखिल दीक्षित (फाइल फोटो)

थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव मीरापुर निवासी 20 वर्षीय निखिल दीक्षित पुत्र राजीव दीक्षित 21 नवंबर सोमवार शाम अपने भाई राजा दीक्षित की शादी का न्यौता देने के लिए तएरे भाई शिवम के साथ पीलीभीत में बहन आशी के घर जा रहा था। तभी रिठौरा के पास तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान निखिल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं तएरा भाई शिवम अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। बुधवार शाम पोस्टमार्टम होकर निखिल की लाश मीरापुर गांव लाई दई तो दूल्हे के भाई की मौत की मनहूस खबर से शादी वाले परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में बड़े भाई की शादी को लेकर जोशोखरोश से तैयारियां चल रही थीं। मृतक निखिल जाने-माने शूटिंग चैम्पियन आदेश कुमार दीक्षित का सगा भतीजा था।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img