भाजपा फतेहगंज पश्चिमी मंडल की ओर से शुक्रवार 24 जनवरी को पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर दो शिक्षण संस्थानों में मेरा संविधान-मेरा अभिमान विषय पर भाषण और निबंध प्रतियोगिता कराई गई।
युवा व्यापारी नेता सचिन चौहान ने समूचे इलाके के आधारभूत विकास से जुड़े इस ज्वलंत मुद्दे पर हिम्मत दिखाते हुए पिछले दिनों आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इस प्रकरण में तहसीलदार मीरगंज को स्थलीय जांच करवाकर 9 फरवरी तक शिकायत का पूर्ण गुणवत्ता से निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि तहसीलदार फिलहाल ऐसे कोई भी निर्देश उन्हें प्राप्त नहीं होने की ही बात कह रहे हैं।
नुमाइश का उद्घाटन करने के बाद विधायक डॉ. वर्मा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि घरों के ड्राइंग रूम में लार्ज एलसीडी-एलईडी स्क्रीन्स पर दुनिया भर का इंटरटेनमेंट एक क्लिक पर मौजूद रहने के बावजूद अपनी पुरानी रवायतों और कल्चर और स्वस्थ मनोरंजन को बढ़ावा देने वाली ऐसी नुमाइशें और मेले नियमित रूप से जरूर ही लगवाए जाने चाहिए ताकि नई पौध टीवी-मोबाइल पर इंटरटेनमेंट के नए-नए साधनों की आसान उपलब्धता के बीच अपनी पुरानी संस्कृति को कहीं बिल्कुल भूल ही नहीं जाए।
जूनियर स्तर पर 100 दौड़ मीटर में अरुन प्रथम, 200 मीटर में विवेक प्रथम, गोला फेंक में पवन प्रथम, चक्का फेंक में अर्जुन प्रथम, लम्बी कूद में अरुन प्रथम व विवेक टीम कबड्डी प्रथम व आर्यन टीम खो-खो में प्रथम , कुल 21 गोल्ड मेडल जीतकर उच्च प्राथमिक विद्यालय औंध के बच्चे जूनियर वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बने।
न्याय पंचायत दाढ़ा के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से आए बच्चों ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, 400 मीटर दौड़ समेत विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालपुर तथा प्राथमिक विद्यालय दाढा प्राथमिक विद्यालय महिमा नगला प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर संयुक्त रूप से ओवरऑल चैंपियन रहे। विजेता बच्चों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना के निवास पर त्रिदिवसीय यजुर्वेद महा परायण यज्ञ के समापन पर सोमवार को विशाल भंडारा कराया गया। विद्वान आचार्य श्री प्राज्ञदेव एवं आचार्य सौरभ शास्त्री, भूदेव शास्त्री के वेद मंत्रों के सस्वर पाठ के साथ यजुर्वेद महा परायण यज्ञ संपन्न हुआ।
भाई की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवकों की बाइक को बेकाबू कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल एक युवक की अस्पताल में मृत्यु हो गई जबकि अस्पताल में भर्ती उसके भाई की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। बरातघर की दीवार पर लगे तार में प्रवाहित बिजली के करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत के मामले में कार्रवाई न होने से खफा मृतक के परिजनों ने शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे शव को बरातघर के सामने शाही मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया है।
एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। रहपुरा रोड स्थित त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, भाजपा नेता सचिन चौहान एवं अन्य भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल माला पहनाकर और पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के पास शेरे पंजाब होटल के सामने रविवार को फोरलेन हाईवे के उनासी चौराहे पर रोड पार कर रहे मनकरी गांव के एक अधेड़ व्यक्ति को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। बरेली ले जाते समय रास्ते में ही गंभीर घायल व्यक्ति की मौत हो गई।
एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। लगभग 50 हजार की आबादी वाली नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के बाशिंदों को ओवरलोडिंग, शटडाउन और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिलने की उम्मीद है। सब कुछ ठीक रहा तो स्थानीय विद्युत उप केंद्र पर 65 लाख रुपये अनुमानित कीमत वाला 10 एमवीए का नया और अतिरिक्त उच्च शक्ति ट्रांसफॉर्मर अति शीघ्र लगवाया जाएगा। युवा भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के लिखित आग्रह पर मुख्यमंत्री के सचिव ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक को व्यापक जनहित में स्वीकृत ट्रांसफॉर्मर यथाशीघ्र लगवाने के निर्देश दिए हैं।