भाई की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवकों की बाइक को बेकाबू कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल एक युवक की अस्पताल में मृत्यु हो गई जबकि अस्पताल में भर्ती उसके भाई की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर में मंगलवार देर रात दुष्कर्म में नामजद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक जेल से जमानत पर छूट चुका था। मृतक के परिजनों ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता पर हत्या का आरोप लगाया है।