03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई। फायरिंग की चपेट में आकर महिला सिक्योरिटी स्टाफ की सदस्य और पास खड़ा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाना था

पुलिस के मुताबिक, आजमगढ़ निवासी कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्हें एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1810 से वाराणसी से मुंबई जाना था। यात्री के पास लाइसेंसी पिस्टल थी। सुरक्षा जांच के दौरान पिस्टल की जांच और राउंड की गिनती की जा रही थी, तभी अचानक फायर हो गया।

महिला के पैर और दूसरे व्यक्ति के अंगूठे में लगी गोली

अचानक चली गोली से जांच कर रही महिला सुरक्षा कर्मी के पैर में चोट लगी, जबकि पास खड़े एक अन्य व्यक्ति के अंगूठे में गोली लग गई। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने यात्री को हिरासत में ले लिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान और एसीपी पिंडरा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फूलपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने कहा है कि घटना की विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img