03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी : इस सड़क का होगा चौड़ीकरण, 13.30 करोड़ जारी; पांच गांवों से अधिग्रहित होगी 1.92 हेक्टेयर जमीन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, मेरठ: परतापुर क्षेत्र स्थित गगोल तीर्थ से चंदसारा-फफूंडा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए पांच गांवों के किसानों से करीब 1.92 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। शासन स्तर से जमीन खरीद के लिए 13.30 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।

गांव चंदसारा-फफूंडा मार्ग से गगोल तीर्थ तक सड़क को दो लेन का बनाया जाएगा। इसके लिए रास्ते के पांच गांवों में जरूरी भूमि का चयन अधिग्रहण के लिए किया गया है। सदर तहसील क्षेत्र के गांव गगोल, खेड़ा बलरामपुर, अजीजपुर, चंदसारा और सलेमपुर में कुल 93 किसानों से 1.92 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
सड़क चौड़ीकरण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने शासन से जमीन के अधिग्रहण के लिए बजट की मांग की थी। शासन ने 13.30 करोड़ रुपये जारी कर दिए। लोक निर्माण विभाग ने उक्त बजट जिला प्रशासन को हस्तानांतरित कर दिया है। साथ ही एडीएम एलए कार्यालय के माध्यम से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
चयनित किसानों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए समय दिया जाएगा। आपत्ति का निस्तारण कर अधिग्रहण शुरू शुरू किए जाएगा। जमीन मालिक किसानों को सीधे बैंक खाते में मुआवजे की रकम भेज दी जाएगी। एडीएम एलए राजपाल सिंह ने बताया कि अधिग्रहण के लिए बजट प्राप्त हो गया है, साथ ही प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img