03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Nishu Azad के पिता से मारपीट का आरोप, CJP का प्रदर्शन; दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में गिरफ्तारी का दिया भरोसा

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : Nishu Azad कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका निशु आजाद मामले को लेकर शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करते हुए खुद को हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भारद्वाज पर आरोप है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्र निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी।

वायरल इंटरव्यू के बाद फिर गरमाया मामला

मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब स्वतंत्र भारद्वाज के एक इंटरव्यू का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। CJP नेताओं का दावा है कि इस वीडियो में भारद्वाज ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार के साथ मारपीट करने की बात कही।

CJP का आरोप है कि इस मामले में शिकायत के बावजूद दिल्ली पुलिस ने अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। इसी को लेकर पार्टी नेताओं और समर्थकों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में गिरफ्तारी का भरोसा दिया

CJP प्रतिनिधियों के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि स्वतंत्र भारद्वाज को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाएगा। निशु आजाद के पिता संजय आजाद ने कहा कि पुलिस ने उनकी ओर से FIR में आवश्यक कानूनी धाराएं जोड़ने की मांग स्वीकार कर ली है।

संजय आजाद के मुताबिक, पुलिस ने कार्रवाई के लिए 72 घंटे का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली पुलिस और संविधान पर भरोसा है और उम्मीद है कि तय समय के भीतर गिरफ्तारी होगी।

सौरभ दास ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

CJP के को-कन्वीनर सौरभ दास ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि निशु आजाद को लगातार धमकियां मिलने और FIR दर्ज होने के बावजूद पर्याप्त कार्रवाई नहीं की गई। दास ने पुलिस के कथित हलफनामे का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की बात कही थी। उनका सवाल है कि यदि किसी प्रदर्शनकारी को धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।

पुलिस से FIR में गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग

प्रदर्शन के दौरान CJP नेताओं ने पुलिस के सामने मामले में और कड़ी कानूनी धाराएं जोड़ने की मांग रखी। CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने इंडियन यूथ कांग्रेस दिल्ली के अध्यक्ष अक्षय लाकरा के साथ पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने मांग की कि निशु आजाद और उनके पिता संजय से जुड़े मामले की FIR में हत्या के प्रयास, SC/ST एक्ट और POCSO एक्ट की धाराएं शामिल की जाएं।

मामले में पुलिस कार्रवाई पर टिकी नजर

फिलहाल इस पूरे विवाद में CJP की ओर से लगाए गए आरोपों और पुलिस की ओर से बताए गए 72 घंटे के समय पर सभी की नजर है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस की जांच के आधार पर तय होगी। 72 घंटे में गिरफ्तारी के दावे के बाद अब यह देखना अहम होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है।

Hot this week

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...

Topics

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...

Haldwani के ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच नितिन नवीन का दौरा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : Haldwani उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img