03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Pakistani शब्द के इस्तेमाल पर भड़का पंजाबी समाज, कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की मांग; 48 घंटे का अल्टीमेटम

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Pakistani देहरादून में कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत और आकांक्षा नेगी के कथित बयान को लेकर पंजाबी समाज में नाराजगी सामने आई है। पंजाबी महासभा से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया है कि समाज के लिए ‘पाकिस्तानी’ जैसे शब्द का इस्तेमाल कर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशकार्यकारिणी सदस्य कुंवर जपेंद्र सिंह और पंजाबी महासभा से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भाजपा नेता ने बताया अपमानजनक टिप्पणी

कुंवर जपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाबी समाज और रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा के लिए कथित तौर पर इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसे समाज किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले और राष्ट्रभक्ति के लिए पहचाने जाने वाले पंजाबी समाज के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बेहद आपत्तिजनक है।

हरक सिंह रावत पर भी लगाए गंभीर आरोप

जपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की मौजूदगी और कथित शह पर आकांक्षा नेगी ने पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उनका आरोप है कि इस दौरान हरक सिंह रावत ने उन्हें रोकने के बजाय कथित तौर पर प्रोत्साहित किया। जपेंद्र सिंह ने कहा कि इस टिप्पणी से पंजाबी खत्री समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।

48 घंटे का अल्टीमेटम, आमरण अनशन की चेतावनी

भाजपा नेता ने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर आकांक्षा नेगी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह पंजाबी समाज के लोगों के साथ आमरण अनशन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि संविधान किसी भी व्यक्ति को किसी समुदाय या देशभक्त समाज के खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देता।

कांग्रेस की विचारधारा पर भी उठाए सवाल

जपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर सिखों और पंजाबियों को लेकर कथित तौर पर नकारात्मक सोच रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत और आकांक्षा नेगी पर समाज को बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी। जपेंद्र सिंह ने कहा कि यदि हरक सिंह इस चुनौती को स्वीकार करते हैं तो चुनाव के दौरान जनता ही उनके राजनीतिक कद का फैसला करेगी।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जपेंद्र सिंह ने दोहराया कि आकांक्षा नेगी के खिलाफ 48 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह खुद आमरण अनशन पर बैठेंगे और पंजाबी समाज के अन्य लोग भी इसमें शामिल होंगे। फिलहाल ‘पाकिस्तानी’ शब्द के कथित इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मामले में कांग्रेस की ओर से इस आरोप पर क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर भी नजर बनी हुई है।

Hot this week

Topics

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img