03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

IPL 2024 में सट्टा लगाते नौ गिरफ्तार, ऑनलाइन सट्टे का पूरा नेटवर्क दुबई से हो रहा था संचालित; देहरादून पुलिस के हाथ लगी बड़ी रकम

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: दून पुलिस ने आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप और नौ लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। वहीं उनके खातों से 20 करोड़ रुपए के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के भी साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि राजपुर थाना पुलिस को क्षेत्र में आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने पुरकुल रोड स्थित ब्राह्मणवाला में बने एक फ्लैट में दबिश देखकर नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
लेजर टाइगर तथा ऑल पैनल पर जाकर खिलवा रहे थे सट्टा

एसएसपी ने बताया कि ऑनलाइन सट्टे का पूरा नेटवर्क दुबई से शुभम नाम का व्यक्ति संचालित कर रहा था। वहीं देहरादून में सट्टे का काम सिराज मेनन देख रहा था। आरोपित मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टे की साइट लेजर टाइगर तथा ऑल पैनल पर जाकर सट्टा खिलवा रहे थे। ऑनलाइन सट्टे की लिंक की आईडी व लिंक शुभम निवासी छत्तीसगढ़ उपलब्ध करवा रहा था।

आरोपितों की पहचान सिराज मेनन निवासी सिविल लाइन निकट साइन मंदिर जिला दुर्ग थाना सिविल लाइन छत्तीसगढ़, सौरव निवासी जिला चिलवाड़ा छत्तीसगढ़, विवेक अधिकारी निवासी कोरबा जिला कोरबा छत्तीसगढ़, लोकेश गुप्ता निवासी पीपल चौराहा मध्य प्रदेश, सोनू कुमार निवासी औरंगाबाद बिहार, मोनू निवासी अंबिकापुर जिला सरगवा छत्तीसगढ़, विकास कुमार निवासी थाना टिकरापारा जिला रायपुर छत्तीसगढ़ और शत्रुघ्न कुमार निवासी सरैया जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें…गृह मंत्री का फेक वीडियो वायरल करने का मामला, देहरादून निवासी व्‍यक्ति पर केस दर्ज

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img