अनियंत्रित डम्पर ने निजी बस में मारी जोरदार टक्कर, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

एफएनएन, रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां अनियंत्रित डम्पर ने निजी बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, बस लालगंज से सवारियों को लेकर कुंडा जा रही थी, तभी सामने से आ रहे डम्पर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

छानबीन में जुटी पुलिस

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजवाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने डम्पर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img