03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

छत्तीसगढ़:13 साल की मासूम ने अपने ही भाई-बहन को कुएं में धकेला

Spread the love

एफएनएन, खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 13 साल की बच्ची ने अपने ही भाई-बहन (पारिवारिक) को कुएं में धकेलकर मौत के घाट उतार दिया है. मृतक बच्चों का नाम करण वर्मा (4 साल) और राधिका वर्मा (1.5 साल) बताया जा रहा है.

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ये बात सामने आई है कि उक्त दोनों परिवारों का प्रॉपर्टी को लेकर पारिवारिक विवाद था, जिसके कारण उनके माता-पिता बच्चों को आपस में खेलने भी नहीं दिया करते थे. पूछताछ में ये भी बात सामने आई है कि 4 साल के मृतक करण वर्मा ने अपनी 13 साल की बहन को किसी बात को लेकर चिढ़ा दिया, इस बात को लेकर वो उससे गुस्सा था.

जिसके बाद वो घर के पास कुएं के पास खेल रहे थे और इसी दौरान 13 साल की मासूम ने अपने भाई को कुएं में धकेल लिया. ये घटना उसकी 1.5 साल की बहन राधिका ने देख ली और वो रोने लगी. जिसके बाद बड़ी बहन ने अपने पास रखे रूमाल से उसका भी मुंह बांधा और उसे कुएं में धकेल दिया. पुलिस ने 13 साल की मासूम को अपनी कस्टडी में ले लिया है और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है. इस पूरे मामले में पुलिस ने आधिकारिक रूप से अपना कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन पूरे मामले को लेकर जल्द प्रेस कांफ्रेंस की तैयारी कर रही है, जिसमें ये पूरी घटना को लेकर मासूम की साइकोलॉजी का खुलासा होगा.

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img