03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रताड़ना से त्रस्त महिला बच्चे के साथ टंकी पर चढ़ी, तहसीलदार की सूझबूझ से बचाव

Spread the love

एफएनएन, नर्मदापुरम: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला अपने 2 साल के बच्चे को लेकर 40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस एवं प्रशासन को दी. सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी और देहात थाना प्रभारी आपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. इस बीच नगर पालिका की दमकल भी मौके पर पहुंची.

यह महिला अपनी ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर पानी की टंकी पर चढ़ी और वहां से कूदने की धमकी दे रही थी. उसका कहना था कि उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही.

बच्चे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस को दी. तहसीलदार सरिता मालवीय के अनुसार “जब वह मौके पर पहुंची तो महिला टंकी से उतरने के लिए तैयार नहीं थी. इस दौरान स्थायीय लोग चादर लेकर नीचे खड़े रहे. जिसके बाद पुलिस एवं तहसीलदार द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया और उसे उसकी सभी परेशानियों का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया.”

एक घंटे की समझाइश के बाद महिला नीचे आई

तहसीलदार सरिता मालवीय ने बताया कि “करीब 1 घंटे की समझाइश के बाद मैंने उस पीड़ित महिला की हर समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया. इसके बाद महिला को पुलिस और प्रशासन की टीम ने टंकी से उतारा.” तहसीलदार ने खुद उसके 2 साल के बच्चे को टंकी से लेकर नीचे उतरी और उसे पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां महिला का मेडिकल कराकर उसके बयान दर्ज कराए गए.

ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर चढ़ी’

तहसीलदार सरिता मालवीय ने बताया कि “एक महिला अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर पानी की टंकी पर चढ़ गई थी. यहा से वह आत्महत्या की कोशिश कर रही थी. मेरे द्वारा एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर समझाइश दी गई की उसकी सभी समस्याओं को सुना जाएगा और उन पर जो भी उचित दंड होगा वो किया जाएगा और कारवाई की जाएगी. इसके बाद महिला टंकी से नीचे उतरी.”

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img