03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हाई-प्रोफाइल ठगी, RBI कर्मचारी बनकर ज्वेलरी कारोबारी से 1.90 करोड़ की ठगी

Spread the love

एफएनएन, फरीदाबाद : जिले में साइबर अपराध की एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें खुद को आरबीआई का कर्मचारी बताकर ठग ने करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपए की ठगी की. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 51 वर्षीय अमित सकुजा के रूप में हुई है, जो वेस्ट दिल्ली में वीएस ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी शॉप चलाता है.

फोन कॉल से शुरू हुआ ठगी का पूरा खेल: इस पूरे मामले में पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि, “सेक्टर-29 निवासी कमल ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार 6 दिसंबर 2025 को उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को एयरटेल कर्मचारी बताया और वाई-फाई बिल बकाया होने की बात कही. इसके बाद फोन कट कर दिया. कुछ देर बाद पीड़ित के व्हाट्सएप पर दूसरे नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को आरबीआई का अधिकारी बताया और खाते से संदिग्ध लेन-देन की बात कहकर पीड़ित को डरा दिया.”

एफडी जांच के नाम पर 1.90 करोड़ की ठगी: पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने आगे बताया कि, शिकायत के मुताबिक ठगों ने पीड़ित को बताया कि उनके बैंक खाते और एफडी की जांच की जानी है और जांच पूरी होने तक आरबीआई के निर्देशानुसार बताए गए खातों में रकम जमा करानी होगी. भरोसे में आए पीड़ित ने आरटीजीएस के माध्यम से अलग-अलग ट्रांजेक्शन करते हुए कुल 1 करोड़ 90 लाख 78 हजार 699 रुपए ट्रांसफर कर दिए. बाद में जब पीड़ित ने संपर्क करने की कोशिश की तो सभी नंबर बंद मिले और तब उसे ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई.”

फरार आरोपियों की तलाश जारी: पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि, “पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम में से करीब 30 लाख रुपए विभिन्न बैंक खातों में होल्ड करवा दिए हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.” पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर बैंक और आरबीआई के नाम पर मांगी गई जानकारी या रकम साझा न करें.”

Hot this week

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img