03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटनी जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन तथा एडिशनल एसपी रेल भावना मरावी और डीएसपी रेल विजय गोठरिया के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शरद उर्फ गोलू झारिया, अमित सिंह खंगार, सौरभ कुशवाहा, राहुल ठाकुर और हर्ष खंगार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाले आदतन अपराधी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण बरामद किए हैं। इनमें एक सोने का हार, तीन मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी टॉप्स, दो सोने की अंगूठियां और एक सोने की बाली शामिल है। बरामद जेवरों की कुल अनुमानित कीमत 10,30,848 रुपये बताई गई है।

इस मामले में थाना रेल पुलिस कटनी में अपराध क्रमांक 704/2026 के तहत धारा 304(2) और 305(सी) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 679/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का भी पता लगाने में जुटी है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img