03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रिश्तेदारी में आए तीन युवकों की नदी मे डूबकर मौत, नहाते समय हुआ हादसा

Spread the love

एफएनएन, बहराइच : बहराइच जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में लखनऊ से आए पांच लोग सोमवार को घाघरा नदी में नहाते समय डूब गए। इनमें से तीन लोगों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस में स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को पानी से बाहर निकलवाया उसके बाद तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की माने तो क्षेत्र के ग्राम तप्पेसिपाह के पूर्व बीडीसी रामतेज निषाद के यहां बीते माह 25 अप्रैल को उनके लड़के धर्मेंद्र निषाद की शादी लखनऊ से हुई थी। शादी के बाद लखनऊ से लड़की का भाई श्रवण निषाद अन्य चार युवकों के साथ अपनी बहन की विदाई करवाने तप्पेसीपाह आए थे। पांचों युवक नहाने के लिए घाघरा नदी पहुंच गए।

नदी में नहाते समय एक युवक डूबने लगा जिसे अन्य चारों युवक बचाने लगे। पानी गहरा होने के कारण दो और युवक डूब गए और दो किसी तरह जान बचा पाए। नदी में डूबने से तीन की मौत हो गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मृतकों में अचिन निषाद (17) पुत्र सुशील निषाद थाना बक्शी का तालाब छठी मिल लखनऊ, सचिन निषाद (18) पुत्र हनुमान निषाद खदरा लखनऊ, सरवन निषाद (20) पुत्र लखन निषाद रेजीडेंसी थाना ठाकुरगंज लखनऊ शामिल है। थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद ने बताया कि तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दो युवक बच गए हैं।

Hot this week

Uttarakhand में भूजल संरक्षण पर बड़ा फोकस, मुख्य सचिव ने SAARA को दिए अहम निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में जल संरक्षण और नदी पुनर्जीवन...

CM Dhami ने रचा इतिहास, तोड़ा एनडी तिवारी का सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : CM Dhami उत्तराखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री...

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img