एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक, उपनिरीक्षक और अपर उपनिरीक्षक स्तर के कुल 53 पुलिसकर्मियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में जिले के कई प्रमुख थानों और चौकियों के प्रभारी भी बदले गए हैं।
निरीक्षक स्तर पर बदली जिम्मेदारियां
निरीक्षक विनोद गुसाईं को पटेल नगर से डालनवाला का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं नरेश राठौर को प्रेमनगर से पटेल नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संतोष कुंवर को शिकायत प्रकोष्ठ से थाना कैंट, नरेंद्र गहलावत को डालनवाला से मसूरी और देवेंद्र चौहान को मसूरी से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है। प्रदीप रावत को सहसपुर से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी व्यापक बदलाव
उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। मोहन सिंह को क्लेमेंटाउन से रायवाला, लोकपाल परमार को सेलाकुई से क्लेमेंटाउन, गिरीश नेगी को एसआईएस शाखा से प्रेमनगर और शैंकी कुमार को बसंत विहार से सेलाकुई भेजा गया है। मनोज नौटियाल को नेहरू कॉलोनी से सहसपुर भेजा गया है। अमित शर्मा को झाझरा चौकी प्रभारी से थाना बसंत विहार का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
चौकियों और थानों में भी बदलाव
प्रद्युम्न नेगी को प्रेमनगर से झाझरा चौकी, रविंद्र नेगी को कैंट से एसआईएस शाखा और ओमप्रकाश को नेहरू कॉलोनी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कैंट भेजा गया है। प्रवीण सैनी को कुठालगेट से सभावाला और अरविंद पंवार को सभावाला से कुठालगेट चौकी की जिम्मेदारी मिली है।
आशीष कुमार को नेहरू कॉलोनी से बाजार पटेल नगर और प्रवीन पुंडीर को बाजार पटेल नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहसपुर बनाया गया है। मनमोहन नेगी को सहसपुर से नेहरू कॉलोनी और संजय रावत को रायवाला से प्रेमनगर भेजा गया है।
पटेल नगर से लेकर राजपुर तक तबादले
विनोद कुमार को पटेल नगर से रायवाला, मुकेश को प्रेमनगर से आईएसबीटी ऋषिकेश, वैभव गुप्ता को कुल्हाल से जाखन और सूरज कंडारी को जाखन से कुल्हाल भेजा गया है। शैलेंद्र प्रसाद को आईएसबीटी ऋषिकेश से रानीपोखरी तथा दीपक गैरोला को पंडितवाड़ी से हर्रावाला चौकी भेजा गया है। कमलेश गौड़ को हर्रावाला से पंडितवाड़ी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
डालनवाला, मसूरी और डोईवाला में भी फेरबदल
अशोक राठौड़ को पुलिस लाइन से मानवाधिकार पुलिस कार्यालय भेजा गया है। विपिन चंद्र को एसआईएस शाखा से डोईवाला, जयपाल सिंह को डालनवाला से ऋषिकेश और अजय प्रकाश को विकासनगर से कैंट भेजा गया है। रजनीश सैनी को डालनवाला से मसूरी, पंकज महिपाल को मसूरी से कैंट, मुकेश कुमार को डोईवाला से प्रेमनगर और जगमोहन को ऋषिकेश से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है।
महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी बदली
वंदना नेगी को पुलिस लाइन से सहसपुर और संयोगिता रावत को मसूरी से एसआईएस शाखा भेजा गया है। रजनी चमोली को एसआईएस शाखा से कोतवाली नगर और शालू धारीवाल को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा भेजा गया है। अनीता बिष्ट को डालनवाला से राजपुर, रश्मि रावत को नेहरू कॉलोनी से मसूरी और पिंकी पवार को रायपुर से रानीपोखरी भेजा गया है।
अपर उपनिरीक्षकों की तैनाती में भी बदलाव
अपर उपनिरीक्षक संदीप कुमार को मसूरी से कालसी और विनोद चमोली को पुलिस लाइन से रायवाला भेजा गया है। योगेंद्र कुमार को रायवाला से ऋषिकेश, सर्वेश कुमार को पटेल नगर से राजपुर और बद्रीलाल को क्लेमेंटाउन से पुलिस लाइन भेजा गया है।
अरविंद कुमार को त्यूणी से सेलाकुई और दीपेंद्र रावत को सेलाकुई से त्यूणी भेजा गया है। कमलेश लता को प्रेमनगर से सहसपुर, मनवार नेगी को प्रेमनगर से डोईवाला और सुधा बिष्ट को सहसपुर से कैंट भेजा गया है।
तत्काल नई तैनाती संभालने के निर्देश
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि जिले में पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना है।








