03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

‘राहुल ने करीबियों से कहा था- कांग्रेस की सरकार बनने पर पलट देंगे राम मंदिर पर फैसला’

Spread the love

एफएनएन, संभल : पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि वह कांग्रेस में 32 साल से अधिक समय तक रहे हैं। जब राम मंदिर का फैसला आया तो राहुल गांधी ने अपने करीबियों के साथ बैठक की थी।

पूर्व कांग्रेस नेता व ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी टीम इस देश को किसी न किसी बहाने से तोड़ना चाहती है। पहले की कांग्रेस और वर्तमान की कांग्रेस में काफी फर्क है। कहा कि वह कांग्रेस में 32 साल से अधिक समय तक रहे हैं।

जब राम मंदिर का फैसला आया तो राहुल गांधी ने अपने करीबियों के साथ बैठक की थी। इसमें कहा था कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह एक सुपरपावर कमेटी का गठन करेंगे। राम मंदिर के फैसले को वैसे ही पलट देंगे जैसे राजीव गांधी ने शाह बानो के फैसले को पलट दिया था।

आचार्य ने ऐंचोड़ा कंबोह स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी की जब स्थापना हुई तो देशभक्त नेता थे। उस वक्त की कांग्रेस ने देश को जोड़ने का काम किया।

महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने भारत को जोड़ने का काम किया। वर्तमान की कांग्रेस देश को तोड़ना चाहती है। राहुल गांधी और उनकी टीम देश को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर तोड़ने में लगी है। इसलिए वह गलत बयानबाजी करते हैं।

  • चार जून के बाद कांग्रेस के होंगे दो धड़े

इससे पहले कृष्णम ने कहा था कि चार जून के बाद कांग्रेस पार्टी के दो धड़े हो जाएंगे। एक धड़ा राहुल गांधी का होगा तो दूसरा प्रियंका गांधी वाड्रा का। आचार्य का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के दिल में एक ज्वालामुखी रही है जो चार जून के बाद फट जाएगा।

शनिवार को एक चैनल से बातचीत करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि प्रियंका गांधी के साथ साजिश हो रही है। प्रियंका गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनने और राज्यसभा में जाने से रोका गया। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी नहीं दी गई।

यह साजिश उनके खिलाफ कई वर्षों से चल रही है। राहुल गांधी का खेमा चाहता है कि प्रियंका गांधी राजनीति से बाहर हो जाएं। इस वजह से प्रियंका गांधी के समर्थक दुखी हैं। इसके चलते ही चार जून के बाद कांग्रेस के दो धड़े होने वाले हैं।

Hot this week

Dhami Cabinet की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet उत्तराखंड सरकार की जुलाई...

Uttarakhand में भूजल संरक्षण पर बड़ा फोकस, मुख्य सचिव ने SAARA को दिए अहम निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में जल संरक्षण और नदी पुनर्जीवन...

CM Dhami ने रचा इतिहास, तोड़ा एनडी तिवारी का सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : CM Dhami उत्तराखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री...

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img