03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 9 सितंबर को आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति बैठक को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेशभर से 597 पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

विकसित उत्तराखंड के रोडमैप पर होगी चर्चा

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात के साथ विकसित उत्तराखंड के रोडमैप पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए बैठक में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।

2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन की चुनावी तैयारियों पर विशेष चर्चा करेगी। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी लक्ष्य हासिल करने की रणनीति तैयार की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।

Gen Z और युवाओं से संवाद करेंगे नितिन नवीन

प्रदेश कार्यसमिति के अलावा नितिन नवीन के कई अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। वह युवाओं और खासतौर पर Gen Z से संवाद करेंगे। इसके साथ ही पूर्व सैनिक सम्मेलन में भी शामिल होंगे। रुद्रपुर में आयोजित सिख समाज के सम्मेलन को भी वह संबोधित करेंगे।

दुष्यंत गौतम की गैरमौजूदगी पर नजर

भाजपा की इस अहम बैठक के बीच संगठन के भीतर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा उत्तराखंड भाजपा में महामंत्री संगठन का पद भी फिलहाल रिक्त है। ऐसे में प्रदेश प्रभारी और महामंत्री संगठन के बिना होने वाली कार्यसमिति बैठक को लेकर राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।

2027 के लिए संगठन को चुनावी मोड में लाने की तैयारी

प्रदेश कार्यसमिति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की आगे की रणनीति स्पष्ट होने की उम्मीद है। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान के लिए तैयार करने पर जोर दिया जाएगा। अब निगाहें इस बात पर हैं कि पार्टी आगामी चुनाव के लिए कौन-सा रोडमैप तय करती है।

Hot this week

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Topics

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img