03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रूस ने की ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमलों की निंदा

Spread the love

एफएनएन, संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत ने रविवार को ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमलों की निंदा की और पश्चिमी सुरक्षा परिषद के सदस्यों पर दोहरा मापदंड का आरोप लगाया। संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वासिली नेबेंजिया ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बिना उकसावे के मिसाइल और बम हमले किये, जो अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की निगरानी में थे।

उन्होंने इन हमलों को ‘गैर-जिम्मेदाराना, खतरनाक और उकसावे वाले’ बताया तथा इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह एक संप्रभु देश पर हमला है। रूस ने कहा कि अमेरिका ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की राय की अवहेलना की है और अपने इजरायली सहयोगी के हितों के लिए न केवल हजारों फिलिस्तीनी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की मौतों पर आंखें मूंद ली हैं, बल्कि पूरी मानवता की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया है।

नेबेंजिया ने चेतावनी दी कि इन हमलों से परमाणु विकिरण का खतरा पैदा हुआ है, जिससे क्षेत्र और उसके बाहर बड़ी संख्या में आम लोगों की जान और सेहत खतरे में है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपने एकतरफा और अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ कदम उठाकर एक खतरनाक सिलसिला शुरू कर दिया है, जिसके अंजाम का कोई अंदाजा नहीं है।

नेबेंजिया ने कहा कि अमेरिका खुद को सर्वोच्च न्यायाधीश समझता है और अपनी मर्जी से न्याय करता है। वैश्विक वर्चस्व बनाए रखने के लिए वह किसी भी अपराध और अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का कोई भी समझदार सदस्य अब अमेरिकी सहयोगियों पर विश्वास नहीं करेगा।

रूसी दूत ने सुरक्षा परिषद के पश्चिमी देशों पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि ईरान, जो आईएईए की निगरानी में है, उस पर हमला किया जाता है, जबकि इजरायल, जिसने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर नहीं किये, उसे कोई चुनौती नहीं दी जाती।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img